फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar

यूपी: चार दिन बाद मिट्टी में दबा मिला लापता बच्ची का शव, कुकर्म के बाद गला दबाकर की थी हत्या

Sat, 07 Nov 2020 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Nov 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में बेलहर क्षेत्र के एक गांव की लापता सात वर्षीय बच्ची का शव चौथे दिन शनिवार को नाले में मिट्टी से दबा मिला। पुलिस इस मामले में एक गांव के युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक युवक ने बच्ची के साथ कुकर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए नाले में मिट्टी से दबा दिया था।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सात वर्षीय बच्ची अपने पिता के साथ खेत में गई थी। पिता धान का बोझ लेकर घर गया और बच्ची खेत में मौजूद थी। दुबारा जब पिता घर से खेत में पहुंचा तो बच्ची लापता थी। पिता ने पहले अपने स्तर से तलाश किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो देर शाम बेलहर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को एसपी ब्रजेश सिंह, सीओ राम प्रकाश, एसओ प्रदीप सिंह और एसओ बेलहर श्री प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे दिन लापता बच्ची की तलाश कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

accused boy misdeeds girl and killed from strangled in sant kabir nagar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीणों की जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम और ड्रोन कैमरे का भी सहारा लिया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर नाले में मिट्टी से दबी बच्ची की लाश पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के गांव से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित दूसरे गांव के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पूछताछ में जो तथ्य निकलकर सामने आए हैं, उसके मुताबिक युवक घूमता हुआ खेत की ओर पहुंचा था। आरोपी युवक अकेली बच्ची को खेत में पाकर उसे जबरिया जंगल की ओर खींच ले गया और उसके साथ कुकर्म किया, बाद में गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। और घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर नाले में मिट्टी से बच्ची के शव को दबा दिया। मामले में जांच की जा रही है। इधर बेटी की हत्या के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण भी उत्तेजित हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed