{"_id":"6a73a4445e62e87a2c06d92e","slug":"accused-arrested-for-raping-a-teenage-girl-on-the-pretext-of-marriage-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1408652-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Aug 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा। गुलरिहा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जंगल एकला नंबर-दो, टोला हतवा निवासी विनय निषाद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने एक अगस्त को गुलरिहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विनय निषाद ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और इसी भरोसे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया और उससे संपर्क समाप्त कर दिया। पीड़िता ने पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद दोनों थाने पहुंचीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि किशोरी और आरोपी की जान-पहचान करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मुलाकातें भी होती रहीं। परिजन ने कई बार किशोरी को समझाया लेकिन वह आरोपी के संपर्क में बनी रही।
विज्ञापन
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।