{"_id":"6aa07a26d38cf0c0190fe566","slug":"accused-arrested-for-knife-attack-after-resistance-to-generator-theft-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1444740-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जनरेटर चोरी का विरोध करने पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जनरेटर चोरी का विरोध करने पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
- कैंट इलाके के गोलघर में 23 अगस्त को हुई थी वारदात
गोरखपुर। गोलघर में जनरेटर चोरी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कैंट पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो चाकू, चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले दो रिंच, एक पाना और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान भेड़ियागढ़, शाहपुर निवासी शिवम गुप्ता के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी की तलाश में घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल क्षेत्र के तारामंडल स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव निवासी हरे कृष्ण पांडेय (33) 23 अगस्त की सुबह करीब चार बजे बाइक से रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे थे। गोलघर में सवेरा साड़ी सेंटर के पास उन्होंने एक दुकान के सामने कुछ लोगों को जनरेटर खोलते देखा। उन्होंने चोरी का विरोध किया तो आरोप है कि शिवम गुप्ता ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए हरे कृष्ण ने हाथ आगे कर दिया जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में हरे कृष्ण के भाई पवन पांडेय उर्फ ओम की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि शिवम गुप्ता के खिलाफ पहले से गुलरिहा और चिलुआताल थाने में चोरी के मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।