{"_id":"636c8998397e825add2549e3","slug":"accused-arrested-for-assault-with-sharp-weapon-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
Thu, 10 Nov 2022 10:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:48 AM IST
सार
रामपति के घर के पास ही नंदलाल का मकान भी है। देवरिया का मूल निवासी नंदलाल ऑटो चलाने के साथ ही बकरी पालन का काम भी करता है। मंगलवार को नंदलाल की बकरी रामपति के घर में घुस गई थी और अनाज खा ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रजही गांव के शिव टोले में मंगलवार को रामपति निषाद पर भाला व फरसा से हमला करने के आरोपी नंदलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। पुलिस ने घायल रामपति के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज किया है। उधर, पीड़ित रामपति की मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामपति के घर के पास ही नंदलाल का मकान भी है। देवरिया का मूल निवासी नंदलाल ऑटो चलाने के साथ ही बकरी पालन का काम भी करता है। मंगलवार को नंदलाल की बकरी रामपति के घर में घुस गई थी और अनाज खा ली थी।
विज्ञापन
रामपति पत्नी के साथ शिकायत करने नंदलाल के घर पर गए थे। नंदलाल तब घर पर नहीं थे। बाद में आने पर परिजनों के साथ रामपति के घर पर धावा बोल भाला व फरसा से हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन