फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused arrested by police due to Delivery of raw liquor from scooty in gorakhpur

स्कूटी से कर रहा था कच्ची शराब की डिलीवरी, अब ऐसे हुआ गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 12:19 PM IST
विज्ञापन
accused arrested by police due to Delivery of raw liquor from scooty in gorakhpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आबकारी टीम व तिवारीपुर थाने की गरल टीम ने कच्ची शराब की डिलीवरी करने के आरोपित अनिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे घुन घुन कोठा से पकड़ा। उसके पास से पुलिस ने 25 लीटर शराब बरामद की है। उसके स्कूटी को भी टीम ने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक सेक्टर दो राकेश कुमार त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, अरविंद सिंह व तिवारीपुर थाने के गरल प्रभारी पुष्पेंद्र द्विवेदी घुनघुनकोठा में दबिश देने गुरुवार की रात गए थे। तभी आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में कुछ लोगों द्वारा रात के समय कच्ची शराब की डिलीवरी की जाती है।
विज्ञापन


सूचना पर दोनों टीमों ने घेराबंदी कर घुनघुनकोठा निवासी अनिल निषाद को गिरफ्तार कर लिया। टीम के अनुसार पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसे यह शराब घुनघुनकोठा निवासी रवींद्र एंव जयहिंद देते हैं। जिसे उसकी मां रम्भा पत्नी श्रीराम निषाद द्वारा बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अनिल निषाद, उसकी मां रंभा, रविंद्र व जयहिंद के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने अनिल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जंहा से उसे जेल भेज दिया गया।

टीम में तिवारीपुर थाने के गरल टीम के सिपाही गुरूप्रसाद, शमसेर अहमद, आबकारी सिपाही, शिवेंद्र तिवारी, अमरेंद्र सिंह, श्रीकांत अदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed