फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accusation of getting a sale deed executed under the pretext of buying land for 39 lakh, without making the payment.

Gorakhpur News: 39 लाख में जमीन खरीदने का झांसा देकर रजिस्ट्री कराने और भुगतान न करने का आरोप

Sat, 11 Jul 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Accusation of getting a sale deed executed under the pretext of buying land for 39 lakh, without making the payment.
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने छह लोगों पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद रुपये का भुगतान नहीं करने और धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में खोराबार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बशारतपुर हरिद्वारपुरम फेज-2 निवासी इंदू सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने आराजी संख्या-889 की जमीन का सौदा 39 लाख रुपये में तय किया था। आरोप है कि खोराबार के तालकंदला निवासी अशोक, रूस्तमपुर कैंट निवासी कुशाग्र तिवारी, एम्स के महादेव झारखंडी निवासी अमरजीत, एम्स के जगदीशपुर निवासी प्रेम प्रसाद, जंगल रामगढ़ चवरी निवासी अजय और कोईर निषाद उसके आवास पर पहुंचे और जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 24 मार्च 2016 को दोपहर करीब एक बजे आरोपी उसे कलेक्ट्रेट स्थित निबंधन कार्यालय ले गए, जहां छल-कपट कर जमीन का विक्रय विलेख करा लिया गया। शिकायत में कहा गया है कि रजिस्ट्री के दस्तावेज में कई माध्यमों से भुगतान दर्शाया गया, लेकिन उसके बैंक खाते में कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी दूसरी जमीन आराजी संख्या-606 में से भी हिस्सा स्थानांतरित करा लिया। इसके अलावा कुछ जमीन जबरन लिखवा लेने का भी आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार इस तरह करीब 30 लाख रुपये की जमीन का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने रुपये की मांग की तो आरोपी खाते में पैसा भेजने की बात कहकर टालते रहे। बाद में फोन करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। महिला ने एसएसपी से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में हेरफेर और धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी निमिष पाटील का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed