फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Account holders create a ruckus at the home of a private bank operator; allegations of a multi-crore fraud.

Gorakhpur News: निजी बैंक संचालक के घर खाताधारकों का हंगामा, करोड़ों की ठगी का आरोप

Mon, 26 Oct 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 26 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Account holders create a ruckus at the home of a private bank operator; allegations of a multi-crore fraud.

विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। जमा रकम वापस नहीं मिलने से परेशान 20 से अधिक खाताधारकों ने रविवार दोपहर शाहपुर क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित निजी बैंक संचालक के घर पहुंचकर हंगामा किया। पीड़ितों ने अपनी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

खाताधारकों के मुताबिक, बैंक संचालक ने एजेंटों के माध्यम से महराजगंज जिले के ठूठीबारी क्षेत्र के दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीणों से प्रतिदिन और मासिक आधार पर 50 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक जमा कराए थे। जमा रकम और तारीख का विवरण एजेंट रजिस्टर और पासबुक में दर्ज करते थे। लोगों का आरोप है कि पिछले छह महीने से ठूठीबारी स्थित कार्यालय बंद है। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी रकम नहीं मिली तो वे बैंक संचालक के घर पहुंच गए। पीड़ितों का दावा है कि अकेले 11 खाताधारकों के 6.20 लाख रुपये फंसे हैं। इनमें सुनील के 84 हजार, लक्ष्मण के 37 हजार, गीता के 46 हजार, सुबोध चौरसिया के 70 हजार, मोहम्मद अली राजा के 75 हजार और संदेश रौनियार के डेढ़ लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा निशा प्रजापति, राधेश्याम, मोहन निगम, सन्नी निगम और प्रमिला की जमा पूंजी भी वापस नहीं मिली है। पीड़ितों का कहना है कि अन्य खाताधारकों की रकम जोड़ने पर बकाया करोड़ों रुपये तक पहुंच सकता है।क
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed