फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accidental death

Gorakhpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 12 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
accidental death
चौरीचौरा। क्षेत्र के निवियहवा रेलवे ओवरब्रिज के निकट मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा के ग्राम चौरा निवासी शंकर (27) पुत्र विरेन्द्र मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पार कर रहा था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर चौरीचौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन

-----------
शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा, जेवरात बरामद

सिकरीगंज। घर में घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस ने चोर को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। चोर की पहचान सिकरीगंज क्षेत्र के फरेंदिया गांव निवासी बब्बी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से एक जोड़ा चांदी का पायल, सोने की नथुनी बरामद किया है। संवाद
विज्ञापन

---------
पिकअप खड़ी कर सो रहे चालक व खलासी का मोबाइल चोरी

गीडा। गीडा इलाके के नौसढ़ स्थित महेंद्रा एजेंसी के पास सोमवार की रात में पिअकप गाड़ी खड़ी कर सो रहे चालक व खलासी का मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जिले के विवेक यादव और लखनऊ के गिरजेश कुमार नौसढ़ में महेंद्रा एजेंसी के पास पिकअप गाड़ी खड़ी कर सो रहे थे।इस दौरान चोर उन दोनों का मोबाइल चुरा ले गया। सुबह मोबाइल गायब देख व आसपास काफी तलाश किए लेकिन जब पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी

पिपरौली। गीडा इलाके के कोल्हुई गांव में रविवार की रात बरात में शामिल होने गए परिवार के मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर इंवर्टर-बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई गांव के जुगनू प्रसाद मुर्गी फार्म चलाते हैं। रविवार की रात को वह सपरिवार किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह आए तो मुर्गी फार्म का ताला तोड़कर चोर सोलर पैनल, बैटरी, इनवर्टर, मोटर सहित अन्य कीमती सामान उठा ले गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर जांच कर रही है। संवाद

-------
रास्ते में रोककर पीटा, केस दर्ज

गीडा। गीडा इलाके के देईपार गांव में सोमवार को मनबढ़ ने रास्ते में रोककर दो भाइयों की पिटाई कर दी। जिससे उनका सिर फट गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, देईपार गांव के अच्छे कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह सोमवार को अपने भाई के साथ जा रहे थे। गांव का ही किशन रास्ते में रोककर गाली-गलौच करने लगा। मना करने पर हमला कर दिया। उसके अचानक हमले से उनका व भाई का सिर फट गया। संवाद
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed