{"_id":"64ac63f501b5098ba50c0118","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-235388-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल इलाके के डोहरिया बाजार के पास रविवार की रात में कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार सौरभ (16) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अमन (17) घायल हो गया। दोनों घर से कपड़ा लेने के लिए निकले थे। घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मृतक सौरभ मां-बाप का इकलौता बेटा था।
सेमरा गांव के धर्मेंद्र का बेटा सौरभ हाईस्कूल का छात्र था। उसके साथ ही मंझरिया निवासी बाबूराम का बेटा अमन भी पढ़ता था। रविवार की देर शाम दोनों स्कूटी से डोहरिया में कपड़ा खरीदने निकले थे। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे। सौरभ के बड़े पिता हरिश्चन्द्र साइकिल लेकर निकले। कहीं नहीं मिलने पर वह घर लौट रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे अंधेरे में उन्हें मोबाइल फोन की घंटी सुनाई दी। मोबाइल की रोशनी में उन्हें खून दिखा। कुछ ही दूरी पर सौरभ व अमन गिरे दिखे। सूचना पर गांव वाले पहुंच गए और दोनों को अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल, अमन को भी होश नहीं है।
............
सड़क हादसे में अंडा विक्रेता की मौत
गुलरिहा। इलाके के मोगलहा के पास रविवार की रात दो पहिया वाहन की चपेट में आने से अंडा विक्रेता हरिओम गुप्ता (32) की मौत हो गई। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव बनकटी निवासी हरिओम गुप्ता गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। रविवार की रात वह अपने कमरे पर जा रहे थे, इसी बीच तेज रफ्तार दो पहिया वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। ब्यूरो