फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accident on highway, bus passengers safe

छपरा से दिल्ली जा रही बस हाईवे पर पुल की रेलिंग से टकराई, यात्री सुरक्षित

Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident on highway, bus passengers safe
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : KUSHINAGAR
छपरा से दिल्ली जा रही बस हाईवे पर पुल की रेलिंग से टकराई, यात्री सुरक्षित
विज्ञापन

हाटा। बिहार के छपरा शहर से मजदूरों व अन्य लोगों को लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट बस शनिवार की रात करीब सवा नौ बजे हाईवे पर हेतिमपुर पुल पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। हादसे के चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्रियों को हेतिमपुर पुलिस चौकी पर बैठाया गया है। बिहार के छपरा जिला निवासी बस यात्रियों रंजीत, ममता देवी, रीना देवी, रामविलास, उर्मिला, उपेंद्र, रामसमुझ, दमयंती देवी आदि यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। हाईवे पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर पुल पर गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। रेलिंग से टकराने की वजह से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। आसपास के लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित उतारकर किनारे खड़ा किया। इस बीच मौका पाकर बस का ड्राइवर व खलासी कहीं गायब हो गए। हेतिमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज राम मोहन सिंह ने बताया कि बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं। दूसरी बस आ रही है जिससे इन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed