फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident occurred at Saunkhor intersection in the Barhalganj police station area.

Gorakhpur News: ट्रेलर ने मछली लदी पिकअप में मारी टक्कर

Tue, 28 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accident occurred at Saunkhor intersection in the Barhalganj police station area.
- बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊंखोर चौराहे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

- फोरलेन पर बिखरीं जिंदा मछलियां, कुछ देर तक बाधित रहा यातायात
- पुलिस ने हटवाया क्षतिग्रस्त ट्रेलर, दोनों चालकों में हुई कहासुनी

चिल्लूपार। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साऊंखोर चौराहे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर ट्रेलर और जिंदा मछलियों से लदी पिकअप की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पिकअप में रखे कंटेनर से बड़ी संख्या में जिंदा मछलियां सड़क पर गिर गईं। इसके चलते कुछ देर तक फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।
जानकारी के अनुसार, मछलियों से लदी पिकअप बड़हलगंज से गोरखपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेमरा की तरफ से आ रहा ट्रेलर साऊंखोर चौराहे के पास पहुंचा और पीछे से पिकअप के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में रखे कंटेनर खिसक गए और जिंदा मछलियां सड़क पर गिर गईं। सड़क पर तड़पती मछलियों को देखकर राहगीरों जुट गए। हादसे के कारण फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने तत्काल क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में वाहनों का संचालन सामान्य हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद पिकअप और ट्रेलर चालक के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सड़क पर बिखरी मछलियों को दोबारा पिकअप में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed