फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident near Kusmhi market, auto-rickshaw rider woman narrowly escapes

Gorakhpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, चालक घायल

Sun, 07 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Accident near Kusmhi market, auto-rickshaw rider woman narrowly escapes
कुसम्ही बाजार के पास हादसा, ऑटो सवार महिला बाल-बाल बची
विज्ञापन

जगदीशपुर। एम्स थाना क्षेत्र में गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग पर शनिवार दोपहर दो बजे अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसपर सवार एक महिला बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, मलपुर निवासी धर्मेंद्र यादव (35) ऑटो लेकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे। कुसम्ही बाजार कस्बे से आगे एक निजी धर्मकांटा के समीप पहुंचते ही पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं ऑटो में बैठी एक महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजवाया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed