{"_id":"60b28d718ebc3ed71b435b45","slug":"accident-in-kushinagar-gorakhpur-news-gkp3962037170","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, चालक समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर में पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी कार, चालक समेत चार की मौत
Sun, 30 May 2021 08:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 08:29 AM IST
सार
एक गंभीर, बरात से लौट रहे थे पांच लोग। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के खैरटिया पुल।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के खैरटिया पुल पर शनिवार की देर रात एक कार रेलिंग से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। पांचों युवक हाटा व कसया क्षेत्र के रहने वाले थे और एक बरात से लौट रहे थे।
हादसे की सूचना पर पहुंचे एसओ नेबुआ नौरंगिया ने गाड़ी को सीधा कराकर नीचे दबे चारों युवकों को बाहर निकलवाया। तब तक तीन की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान उदित राव (26), सोनू गुप्ता (25) तथा नन्हें दीक्षित (28) के रूप में हुई। जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई। गंभीर रूप से घायल युवक सनेही यादव निवासी खबराभार थाना कप्तानगंज को कोटवा सीएचसी भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में कसया क्षेत्र के डुमरी पकवा इनार से एक बरात आई थी। बरात में शामिल होने के बाद कार सवार पांच युवक वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर स्थित बड़ी नहर के खैरटिया पुल पर रात में करीब साढ़े नौ बजे इनकी तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग की दीवार टूट गई तथा कार भी पलट गई।
पांचों युवक गाड़ी में फंस गए। शोर सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गाड़ी चालू थी और धुआं निकल रहा था।