फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident in Jungle Kauria; parents critically injured.

Gorakhpur News: खड़े ऑटो से टकराई बाइक, छह वर्षीय मासूम की मौत

Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 26 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accident in Jungle Kauria; parents critically injured.
जंगल कौड़िया में हुआ हादसा, माता-पिता गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

घायल दंपती को बीआरडी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

जंगल कौड़िया। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय के पास खड़े ऑटो से बाइक टकराने पर छह वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर चौराहा, भगवानपुर निवासी जितेंद्र (36) अपनी पत्नी गुंजा देवी (35) और छह वर्षीय पुत्र शिवा के साथ किसी कार्य से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान जंगल कौड़िया ब्लॉक मुख्यालय के समीप हाईवे पर खड़े एक ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मासूम शिवा बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में जितेंद्र और गुंजा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल दंपती की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कबाड़ की दुकान के बाहर खड़ा था ऑटो
प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अनुसार, हाईवे किनारे स्थित एक कबाड़ की दुकान के बाहर ऑटो खड़ा था। बताया जा रहा है कि कोई व्यक्ति ऑटो से कबाड़ बेचने आया था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ऑटो से टकरा गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान के बाहर अक्सर कबाड़ और पुरानी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
--
सड़क किनारे वाहनों पर सख्ती की मांग
हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

--

दोपहर में खड़े ऑटो से बाइक की टक्कर हुई थी। हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है।
- अनुराग कुमार सिंह, सीओ कैंपियरगंज

पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि एक फरवरी 2026 को जंगल कौड़िया में सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराकर एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस हादसे में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनचक निवासी 18 वर्षीय प्रीतम और पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया-लमुहिया निवासी 35 वर्षीय श्रीकांत प्रसाद की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस और एनएचएआई ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया था। सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के साथ ही अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई भी की गई थी। इससे कुछ समय तक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगा था, लेकिन ताजे हादसे ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed