फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Academic audit of Physics Department conducted in DVNPG College

Gorakhpur News: डीवीएनपीजी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग की हुई एकेडमिक ऑडिट

Sun, 12 May 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Academic audit of Physics Department conducted in DVNPG College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की एकेडमिक ऑडिट शनिवार को हुई।
इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृपा मणि मिश्र और डॉ. सिंटू कुमार ने बतौर ऑडिटर पाठ्यक्रमों, कक्षा अध्यापन, प्रयोगशाला, मासिक मूल्याकंन, विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा, कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति, अतिथि व्याख्यान, नवाचार कार्याे, विभागीय सेमिनार व वर्कशॉप, विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन, व्यक्तित्व विकास के लिए विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, विभाग में उपलब्ध संसाधन एवं विभाग की ओर से संपन्न किए जाने वाली अन्य गतिविधियों की जांच की। उन्होंने विभाग की ओर से किए जा रहे शैक्षणिक गतिविधियों व नवाचार के प्रयासों की सराहना की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप अध्यापन और शिक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों के अधिकाधिक प्रयोग का सुझाव भी दिया। विभाग के प्रभारी डॉ. नितीश शुक्ल ने विभाग के उपलब्धियों के बारे में बताया।

ऑडिट करने के बाद इसकी रिपोर्ट डॉ. कृपा मणि मिश्र एवं डॉ. सिंटू कुमार ने सील बंद लिफाफे में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह को सौंप दिया। इस दौरान विभाग के प्राध्यापक, प्रयोगशाला सहायक संतोष कंचन व लैब बीयरर संदीप गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed