फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AC Janrath buses of roadways are dripping in the rain

Gorakhpur News: बारिश में टपक रही हैं रोडवेज की एसी जनरथ बसें

Tue, 15 Aug 2023 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
AC Janrath buses of roadways are dripping in the rain
गोरखपुर। बारिश में रोडवेज की एसी जनरथ बसें टपक रही हैं। गोरखपुर से वाराणसी और प्रयागराज जा रहीं दो एसी बसों में पानी टपकने का वीडियो वायरल हुआ है। यात्रियों ने राप्तीनगर डिपो की यूपी 53 डीटी 4801 और यूपी 53 डीटी 4846 नंबर की एसी बसों में पानी टपकने का वीडियो बनाया है। राप्तीनगर डिपो के बेड़े में 42 एसी जनरथ बसें शामिल हैं, जो गोरखपुर से वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ और दिल्ली रूट पर चलती हैं। मरम्मत के अभाव में इन बसों में लगभग 16 ही चल रही हैं। जो चल रही हैं वह भी जर्जर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

दर्जन भर बसों से पानी टपकता है। न समय से बसों की धुलाई हो रही और न सीटों की मरम्मत की जा रही है। सीटें और हैंडल उखड़ चुके हैं। पंखे कभी चलते ही नहीं हैं। झूलते हुए तार दुर्घटना को दावत देते रहते हैं। किराया देने के बाद भी यात्रियों को भीगते हुए यात्रा करनी पड़ रही है। पिछले महीने भी दो बसों में पानी टपकने का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन


कोट
यूपी 53 डीटी 4801 नंबर की बस के टपकने की शिकायत मिली थी, उसे दुरुस्त करा लिया गया है। मरम्मत के बाद ही बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों की मरम्मत कराई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।-अशोक कुमार सिंह, एआरएम राप्तीनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed