फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   abroad returned young man Dead body found hanging from noose in Gorakhpur

विदेश से कमाकर लौटा था युवक: पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी, फंदे से लटक कर दे दी जान

Sat, 10 Jun 2023 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

विनोद दुबई में रहकर कमाते थे। तीन महीने पहले वह घर आए थे, लेकिन पत्नी मायके में रह रही है। घर पर बुजुर्ग पिता ही थे। बृहस्पतिवार रात में वह नशे में घर आया और फिर फोन पर पत्नी से बातचीत करने के बाद खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
abroad returned young man Dead body found hanging from noose in Gorakhpur
मृतक विनोद उर्फ सोनू। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में उरुवा इलाके के धुरियापार गांव के वासुदेवपुर टोले में बृहस्पतिवार की रात विदेश से कमाकर लौटे विनोद उर्फ सोनू (34) की फंदे से लटकती लाश मिली। उसने धोती को पंखे के कुंडे से बांधकर फंदा बनाया था। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी से मोबाइल पर कहासुनी के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विनोद दुबई में रहकर कमाते थे। तीन महीने पहले वह घर आए थे, लेकिन पत्नी मायके में रह रही है। घर पर बुजुर्ग पिता ही थे। बृहस्पतिवार रात में वह नशे में घर आया और फिर फोन पर पत्नी से बातचीत करने के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चंद पलों की मोहब्बत और फिर जिंदगी भर का जख्म दे रहे दरिंदे, कई युवतियां खा चुकी हैं धोखा
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जब देरी तक नहीं उठा तो पिता रामरूप उसके कमरे की ओर गए तो शव लटकता हुआ देखे। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। विनोद दो बच्चों स्नेहा (6) और ऋषभ (4) के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed