{"_id":"6041f2db7bf6ef143133907a","slug":"abhyudaya-scheme-will-also-be-launched-in-up-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने की घोषणा, जिलों में भी लॉन्च करेंगे अभ्युदय योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने की घोषणा, जिलों में भी लॉन्च करेंगे अभ्युदय योजना
Fri, 05 Mar 2021 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंडल स्तर पर सफलता मिलने के बाद मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को जिले स्तर पर भी लॉन्च किया जाएगा। मंडल स्तर पर योजना की समीक्षा जल्द की जाएगी, उसके बाद इस निर्णय को धरातल पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शुक्रवार को एनेक्सी भवन में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण करने के बाद अभ्युदय योजना से जुड़े विद्यार्थियों से संवाद के दौरान दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में सिद्धांत के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान की भी जरूरत होती है, जो अभ्युदय योजना के तहत विद्यार्थियों को मिल रहा है। सफल अधिकारी मार्गदर्शन करें, ऐसी व्यवस्था किसी कोचिंग में नहीं होती है। उन्होंने सफलता के लिए धैर्य और तन्मयता से अहर्निश प्रयास करने की सलाह विद्यार्थियों को दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि असफलता से परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार असफलता से ही बड़ी सफलता की राह मिलती है। कोरोना संकट में तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योगी ने कहा कि आज की पीढ़ी भाग्यशाली है कि उसे अब पुस्तकों के ढेर से घिरना नहीं पड़ रहा। स्मार्ट फोन में ही उसे दुनिया भर की किताबें उपलब्ध हो जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने अभ्युदय से जुड़े कुछ विद्यार्थियों के जिज्ञासा भरे सवालों का जवाब भी दिया। इस अवसर पर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर जयंत नार्लीकर, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।