{"_id":"65a84a8ae7e31b0d33001b92","slug":"abhishek-and-nidhi-won-in-chess-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-436814-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शतरंज प्रतियोगिता में अभिषेक व निधि ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शतरंज प्रतियोगिता में अभिषेक व निधि ने मारी बाजी
Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एमपीपीजी जंगल धूसड़ में हुआ आयोजन, पुरस्कृत हुए विजेता
- कुल 93 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमपीपीजी काॅलेज में भारत-भारती पखवाड़ा के अंतर्गत महंत अवेद्यनाथ स्मृति कैरम और शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 93 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में बीए की निधि राव प्रथम, बीकाम की निर्जला शर्मा द्वितीय और बीए की कविता तृतीय रही। वहीं बालक वर्ग में बीएससी के अभिषेक प्रथम, बीएड के किशन द्वितीय और बीए के विशाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा कैरम प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बीएड प्रथम सेमेस्टर के अखिल, किशन और विवेक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग बीए की कविता प्रथम, बीए की साक्षी पाण्डेय द्वितीय और बीएससी की प्रतिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय की उप प्राचार्या शिप्रा सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत दिया। निर्णायक मंडल में भारत कुमार, रितेन्द्रनाथ पांडेय, अर्चना गुप्ता, साक्षी चौबे और नंदन शर्मा ने क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाई।