फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Abhishek and CO of Orbit reached Cantt at the conclusion of the match of Robinhood Army of Gorakhpur.

Gorakhpur News: रॉबिनहुड आर्मी की बच्चियों को खेल में प्रोत्साहन का दिया भरोसा, जुड़ने की अपील भी की

Sun, 18 Aug 2024 06:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 06:28 PM IST
सार

सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने खिलाड़ी बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा, जज्बे से जीत और जिद से अपने सपने को पूरा किया जा सकता है। खिलाड़ियों में ये जज्बा और जोश देखकर उन्हें विश्वास है कि जल्द ही ये खिलाड़ी गोरखपुर के साथ अपनी आर्मी का नाम भी रोशन करेंगे।

विज्ञापन
Abhishek and CO of Orbit reached Cantt at the conclusion of the match of Robinhood Army of Gorakhpur.
मैच समाप्ति के बाद खिलाड़ियों से परिचय लेती सीओ कैंट अंशिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबिनहुड आर्मी की तरफ से जरूरतमंदों के सहयोग में सामाजिक काम किए जाते हैं। बच्चों के बीच आर्मी की तरफ से एमएमएमयूटी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान समापन के दिन ऑर्बिट के निदेशक अभिषेक अग्रवाल और सीओ कैंट अंशिका वर्मा को मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

Abhishek and CO of Orbit reached Cantt at the conclusion of the match of Robinhood Army of Gorakhpur.
बच्चे को प्रशस्ति पत्र देते ऑर्बिट के निदेशक अभिषेक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
मैच के समापन के बाद परिसर में ही खिलाड़ियों और मुख्य अतिथियों के बीच एक दूसरे का परिचय कराया गया। सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने खिलाड़ी बच्चों का हौसला बढ़ाया। कहा, जज्बे से जीत और जिद से अपने सपने को पूरा किया जा सकता है। खिलाड़ियों में ये जज्बा और जोश देखकर उन्हें विश्वास है कि जल्द ही ये खिलाड़ी गोरखपुर के साथ अपनी आर्मी का नाम भी रौशन करेंगे।

वहीं, अभिषेक अग्रवाल ने इस मौके पर महिला खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल में किट दिए जाने की घोषणा की। कहा, खेल में ऐसे ही ये .युवा खिलाड़ी सामने आए और आगे बढ़ते जाएं तो एक दिन खेल में भी गोरखपुर का नाम देश-विदेश में परचम लहराएगा। उन्होंने इस मौके पर शहर के विभिन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि रॉबिनहुड आर्मी के साथ अधिक-अधिक लोग जुड़ें। इससे आर्मी की तरफ से जरूरतमंद बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए जाने वाले अवसर और बेहतर हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed