{"_id":"6a36f581ee223fa94703528f","slug":"abhay-gupta-has-been-transferred-to-south-western-railway-hubballi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1360675-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नरसा अध्यक्ष के स्थानांतरण पर दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नरसा अध्यक्ष के स्थानांतरण पर दी विदाई
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में शनिवार को रेलवे अधिकारी क्लब में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष नरसा अभय कुमार गुप्ता के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण दक्षिण पश्चिम रेलवे, हुबली में किया गया है।
उप मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं महासचिव नरसा अक्षय मिश्रा ने अभय गुप्ता को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया। विदाई संबोधन में अभय कुमार गुप्ता ने सभी के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जो गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर समर्पण और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया। समारोह में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार, सचिव/महाप्रबंधक आनंद ऋषि श्रीवास्तव, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी/भंडार एवं सचिव/हैंडबॉल कृष्ण चंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।