फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Abandoning the mother tongue, drifting away from one's roots.

Gorakhpur News: मातृभाषा छोड़ रहे, जड़ों से दूर हो रहे

Sun, 20 Sep 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 20 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Abandoning the mother tongue, drifting away from one's roots.
गोरखपुर। लखनऊ के प्रसिद्ध साहित्यकार नरेश सक्सेना ने कहा कि हम सभी भाषाएं बोल लेते हैं लेकिन अपनी ही मातृभाषा छोड़ते जा रहे हैं। यह देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शुरू से मातृभाषा के बारे में बताया जाना चाहिए। बच्चे अंग्रेजी भी पढ़ें लेकिन पहली प्राथमिकता मातृभाषा को दें। हिंदी को लेकर आए दिन होने वाले विवाद नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन

परमानंद श्रीवास्तव : अवदान और महत्व पर आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होने आए नरेश सक्सेना ने बातचीत में कहा कि आज बच्चे किताबों से दूर होकर सोशल मीडिया पर अधिक समय दे रहे हैं। इससे उनकी सोचने-समझने और कल्पना करने की शक्ति खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका अपनी मातृभाषा को प्राथमिकता देते हैं जबकि हम अपनी भाषा से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साहित्य के लिए इकट्ठा होने में हमारी जड़ता है। अपनी अनुभूति साझा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले मैं वहां देखता था जहां फूल होते थे, अब मैं जहां देखता हूं वहां फूल हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed