फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AAP's Rajya Sabha MP Sanjay Singh reached Gorakhpur. He said- UP needs schools, not liquor

Gorakhpur News: गोरखपुर पहुंचे थे 'आप' प्रभारी संजय सिंह, बोले-UP को मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए

Mon, 14 Jul 2025 01:04 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 14 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

संजय सिंह रविवार को बक्शीपुर स्थित एक मैरेज हॉल में आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। योगी सरकार ने 2024 में 27308 मधुशालाओं को खोल दिया है, जबकि 26000 सरकारी स्कूलों को बंद किया है। 

विज्ञापन
AAP's Rajya Sabha MP Sanjay Singh reached Gorakhpur. He said- UP needs schools, not liquor
आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने शिक्षा और शराब माफिया से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का कुचक्र रच रही है।

विज्ञापन


संजय सिंह रविवार को बक्शीपुर स्थित एक मैरेज हॉल में आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को मधुशाला नहीं पाठशाला चाहिए। योगी सरकार ने 2024 में 27308 मधुशालाओं को खोल दिया है, जबकि 26000 सरकारी स्कूलों को बंद किया है। अब 2025 में 27000 और सरकारी स्कूल बंद करने जा रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना यह साबित करता है कि सरकार को गरीबों से कुछ लेना-देना नही है। आम आदमी पार्टी स्कूल बचाओ अभियान चला रही है। प्राथमिक विद्यालयों में गरीबों के बच्चे पढ़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी स्कूलों को बंद नही होने देगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार सरकारी स्कूल नहीं बंद कर रही है, बाबा साहब आंबेडकर के उस सपने को कुचल रही है, जिसमें वह शिक्षा को शेरनी का दूध मानते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन को पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव, सभाजीत सिंह, दिल्ली गोकुलपुरी के विधायक सुरेंद्र चौधरी, पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, दिनेश सिंह पटेल व विनय पटेल ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed