फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aadhaar number not linked pension getting stuck in Gorakhpur

काम की खबर: आधार नंबर नहीं है लिंक, फंस जा रही पेंशन; लोग लगा रहे चक्कर

Sat, 28 Oct 2023 04:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Oct 2023 04:17 PM IST
सार

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आधार से जुड़े खातों में पेंशन की रकम पहुंच रही है। जो लोग कार्यालय आ रहे हैं। उनको इस संबंध में जानकारी दी जाती है। यहां आने के बजाय लोग बैंकों में जाकर अपने खातों को आधार से लिंक कराएं।

विज्ञापन
Aadhaar number not linked pension getting stuck in Gorakhpur
आधार-पैन लिंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली पेंशन आधार खाता लिंक नहीं होने पर फंस जा रही है। परेशान होकर लोग विकास भवन का चक्कर लगा रहे हैं। इससे लोगों की जेब से अतिरिक्त रुपये खर्च हो रहे हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की पेंशन रुकी है, वह बैंकों में जाकर अपने बैंक खाते और आधार कार्ड को लिंक कराएं। इसके बाद उनके खातों में रकम भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से 144507 वृद्धजनों को पेंशन दी जा रही है। इनमें से 128122 पेंशनर्स के खाते में पेंशन की धनराशि भेज दी गई है। वित्तीय वर्ष 2023- 2024 की प्रथम छमाही में 12394 लाभार्थियों की नई पेंशन स्वीकृत की गई है। आधार बेस्ड भुगतान के लिए 12574 लाभार्थियों की एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से मैपिंग कराई जा रही है। जिन लोगों के खातों में रुपये नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिवाली पर घर आएं तो एनसीआर लौटने का इंतजाम पहले करवाएं, हर जगह सीट फुल

शुक्रवार की दोपहर 12:57 बजे विकास भवन परिसर में ब्रह्मपुर ब्लाॅक के खरहरा गांव से आईं निर्मला देवी और रामप्रीत सहित तीन लोग मिले। उन्होंने अपनी परेशानी बताई।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में जाम का इंतजाम बना झाम...स्टैंड का पता न शेड का

जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आधार से जुड़े खातों में पेंशन की रकम पहुंच रही है। जो लोग कार्यालय आ रहे हैं। उनको इस संबंध में जानकारी दी जाती है। यहां आने के बजाय लोग बैंकों में जाकर अपने खातों को आधार से लिंक कराएं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed