फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Aadhaar card will be made by knocking on every house

Gorakhpur News: हर घर दस्तक देकर बनाया जाएगा आधार कार्ड

Fri, 17 May 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card will be made by knocking on every house
महराजगंज। जनपद में अब हर घर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दस्तक देंगे। घर में कितने सदस्य हैं और क्या सभी का आधार कार्ड बना है, इसके बारे में जानकारी एकत्र किया जाएगा। अगर घर में किसी का आधार नहीं बना है तो इसके लिए आवेदन कराया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह से चल भी रही है, जिसके लिए विभाग ने अनुराग त्रिपाठी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है। उन्होंने बताया कि अबतक 5 हजार लोगों के आधार का ऑनलाइन आवेदन हो चुका है।
विज्ञापन

आधार कार्ड के लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दौड़-भाग करनी पड़ती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए विभाग ने कवायद शुरू की है। बाल विकास परियोजना विभाग ने 12 ब्लाकों में एक-एक टैबलेट देकर आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। पहले कार्यकर्ता हर घर दस्तक देकर परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही पूछेंगे कि घर में कोई आधार कार्ड बनने से वंचित तो नहीं है। डाटा एकत्र करने के बाद जानकारी ब्लॉक सुपरवाइजर को दी जाएगी। वहां से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सीमित समय के लिए विभाग से टैबलेट दिया जाएगा। इससे कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर आधार से वंचित लोगों के आधार का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नोडल ने बताया कि एक सप्ताह से कार्यक्रम चल रहा है। इसमें 2,164 आंगनबाड़ी केंद्र अपना सहयोग दे रहे हैं। आधार निर्माण और सुधार कार्यकर्ता से अथवा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संपर्क कर बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी व परिषदीय स्कूलों में नामांकन चल रहा है। प्रवेश में आधार कार्ड अनिवार्य है, इसे देखते हुए गांव-गांव व कार्यालय आधार निर्माण और सुधार की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed