फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young woman was attacked with a knife after bricks and stones were thrown in the Belipar police station area.

Gorakhpur News: चाकूबाजी के दौरान युवती की मौत के मामले में सात और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 05 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young woman was attacked with a knife after bricks and stones were thrown in the Belipar police station area.
बेलीपार (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में बारिश के पानी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में 21 वर्षीय श्रुति की हत्या के मामले में पुलिस ने सात अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें सूबेदार, उसके भाई रामसदन, केदार, सूबेदार की पत्नी निक्की, गुड्डी, सुमन और प्रदीप हैं। सोमवार दोपहर बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में पहले नौ आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भस्मा गांव में रहने वाले शिवधन प्रसाद के घर का पानी पड़ोसी सूबेदार के मकान की दीवार पर गिर रहा था। दीवार में पहले से दरार होने के कारण सूबेदार ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि सूबेदार पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया, जिसमें शिवधन प्रसाद की 21 वर्षीय बेटी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हुआ। परिजन घायल श्रुति को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सूबेदार मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवधन प्रसाद इस समय मुंबई में हैं, जबकि घर पर उनके बेटे आकाश, विशाल और पत्नी रीता देवी मौजूद थीं। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी सूबेदार, उसके भाई रामसदन, केदार, सूबेदार की पत्नी निक्की, गुड्डी, सुमन और प्रदीप को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed