फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young woman, upset over being scolded by her mother, left home taking her younger sister along.

Gorakhpur News: मां की डांट से नाराज होकर छोटी बहन को लेकर घर से निकली युवती

Thu, 29 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young woman, upset over being scolded by her mother, left home taking her younger sister along.
गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज होकर बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को साथ लेकर घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी निवासी रमेश के अनुसार, उनकी पत्नी जानकी ने बेटियों ज्योति (20) और अंजली (16) को घर का काम करने के लिए डांटा था। इससे नाराज होकर ज्योति 26 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे छोटी बहन अंजली को साथ लेकर घर से निकल गई। काफी देर तक दोनों के नहीं लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर दोनों बेटियों को तलाशने की मांग की। बेटियों के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि दोनों बहनों के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed