{"_id":"693099e5bdeb3f650602f3a2","slug":"a-young-mans-gold-bracelet-was-stolen-when-he-went-to-dine-at-a-cafe-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1153813-2025-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैफे में भोजन करने पहुंचे युवक का सोने का ब्रैसलेट चोरी- ब्लू वर्ल्ड कैफे पहुंचे थे डिनर करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैफे में भोजन करने पहुंचे युवक का सोने का ब्रैसलेट चोरी- ब्लू वर्ल्ड कैफे पहुंचे थे डिनर करने
Thu, 04 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:43 AM IST
सार
रेस्टोरेंट से निकलने के कुछ देर बाद उन्हें ब्रैसलेट के गायब होने का पता चला। मनीष तुरंत वापस कैफे पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की। मनीष के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि कैफे में काम करने वाली वेटर रेनू ने सीढ़ियों से ब्रैसलेट उठाया और चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र के गोलघर स्थित ब्लू बर्ड कैफे में भोजन करने पहुंचे देवरिया निवासी एक युवक के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। युवक ने कैफे की एक वेटर पर सोने का ब्रैसलेट चुराने और रेस्टोरेंट मालिक पर उसकी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया कोतवाली क्षेत्र के गरुणपार लकड़हट्टा निवासी मनीष सिंह 26 नवंबर की रात लगभग 10 बजे ब्लू वर्ल्ड कैफे पहुंचे थे। भोजन करने के बाद करीब 11:58 बजे वे सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी उनके हाथ का सोने का ब्रैसलेट गिर गया, जिसका उन्हें उस समय आभास नहीं हुआ।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट से निकलने के कुछ देर बाद उन्हें ब्रैसलेट के गायब होने का पता चला। मनीष तुरंत वापस कैफे पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की। मनीष के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि कैफे में काम करने वाली वेटर रेनू ने सीढ़ियों से ब्रैसलेट उठाया और चली गई।
इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक अमान से बात की। आरोप है कि अमान ने आश्वासन दिया कि अगले दिन सुबह 10 बजे ब्रैसलेट वापस करा दिया जाएगा लेकिन अगले दिन रेस्टोरेंट पहुंचने पर वह टालमटोल करता रहा।
मनीष का आरोप है कि वेटर रेनू और मालिक अमान ने मिलकर ब्रैसलेट चोरी की है। घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल कैंट थाने को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, कर्मचारियों की भूमिका और घटनास्थल की परिस्थितियों की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।