{"_id":"6a10c1396d2b58c5f402b31a","slug":"a-young-man-who-went-to-buy-petrol-was-beaten-by-the-pump-workers-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1329837-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पेट्रोल लेने गए युवक को पंप कर्मियों ने पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पेट्रोल लेने गए युवक को पंप कर्मियों ने पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार की रात 11 बजे करीब पेट्रोल लेने गए शख्स की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। शुक्रवार की शाम शाहपुर पुलिस ने आरोपी को पंप कर्मियों और उनके सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के गीता वाटिका निवासी राहुल जेम्स बृहस्पतिवार की रात 11:00 बजे के करीब अपनी वाहन में पेट्रोल भरवाने गए थे। पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी, उसी दौरान कुछ लोग अपनी वाहन आगे पीछे कर रहे थे जिसको लेकर कुछ लोग हंगामा करने लगे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो पंप कर्मी और उनके सहयोगी विवाद करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।
कुछ लोगों ने बीचबचाव करना शुरू किया, इसी दौरान किसी ने ईंट चला दी। इससे कुछ देर तक पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान किसी ने उनके गले से सोने की चेन और जेब से रुपये निकाल लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।