{"_id":"69289fb539cd97f42203ebf7","slug":"a-young-man-troubled-by-financial-difficulties-committed-suicide-by-writing-a-suicide-note-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1147778-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने सुसाइड नोट लिखकर दी जान
विज्ञापन
- घर का खर्च न उठा पाने की मजबूरी का जिक्र कर खुद को बताया जिम्मेदार
- फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
- तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घसीकटरा मोहल्ले का मामला, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के घसीकटरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह आर्थिक तंगी से जूझ रहे दुष्यंत सिंह (47) ने सुसाइड नोट लिखकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने घरेलू खर्च वहन न कर पाने को अपनी मौत की वजह बताया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट लिखा है कि यह कदम उन्होंने अपनी इच्छा से उठाया है और किसी को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराया जाए।
जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत सिंह पत्नी ममता सिंह और दो बच्चों के साथ रहते थे। परिवार के भरण-पोषण के लिए उन्होंने कई स्थानों पर प्राइवेट नौकरी की लेकिन कोई भी नौकरी लंबे समय तक नहीं चल पाई। जो काम मिला, उसकी आय इतनी कम थी कि घर का खर्च पूरा करना मुश्किल हो गया था। आर्थिक दबाव बढ़ने पर उन्होंने बैंक से लोन भी लिया था, परंतु किस्त चुकाना भी उनके लिए चुनौती बन गया था। बढ़ते तनाव ने उन्हें मानसिक रूप से बेहद कमजोर कर दिया था। बुधवार रात उन्होंने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और फिर दूसरे कमरे में सोने चले गए। सुबह पत्नी द्वारा आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा बंद मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो दुष्यंत चादर के सहारे पंखे से लटके मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और दरवाजा तोड़कर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की और सुसाइड नोट बरामद किया।
थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।