फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man lost Rs 13.73 lakh in a Facebook quiz while trying to win a gift.

Gorakhpur News: फेसबुक क्विज में गिफ्ट जीतने के चक्कर में युवक ने गंवाए 13.73 लाख रुपये

Fri, 17 Oct 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man lost Rs 13.73 lakh in a Facebook quiz while trying to win a gift.
- साइबर ठगों ने बनाया शिकार, एम्स पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फेसबुक पर क्विज खेलना नंदानगर निवासी उमेश दत्त शर्मा को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने गिफ्ट जीतने का लालच देकर उनसे 13.73 लाख रुपये हड़प लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर एम्स थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उमेश दत्त ने बताया कि 22 सितंबर को उनके फेसबुक अकाउंट पर मनीष जैन नामक प्रोफाइल से एक क्विज विज्ञापन दिखाई दिया। इसमें दावा किया गया था कि सही जवाब देने पर आकर्षक गिफ्ट मिलेगा। उन्होंने ने क्विज में हिस्सा लिया तो कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदेश आया। सामने वाले ने कहा कि गिफ्ट पाने के लिए 650 रुपये फीस जमा करनी होगी, जिसमें से 600 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। उमेश ने भुगतान कर दिया। जिसके बाद प्रोसेसिंग फीस, सर्विस चार्ज और क्लियरेंस चार्ज के नाम पर 13 लाख 73 हजार 146 रुपये रुपये कई खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब उमेश ने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने कंप्यूटर एरर का बहाना बनाया और कुछ देर बाद कॉल व चैट दोनों बंद कर दिए। पीड़ित ने 15 अक्तूबर को एम्स थाने में साइबर हेल्प डेस्क में लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर संबंधित बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर अपराधियों का नेटवर्क अंतरराज्यीय हो सकता है। ठगों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

--
ठगी से बचने के उपाय
- सोशल मीडिया पर दिखने वाले क्विज, लकी ड्रॉ या गिफ्ट ऑफर जैसे विज्ञापनों पर भरोसा न करें।
- किसी भी लिंक पर क्लिक करने या भुगतान करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें।
- ठगी का शिकार होने पर www.cybercrime.gov.in या 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed