{"_id":"68e177db8d17377b8a0e9c3e","slug":"a-young-man-died-after-his-health-deteriorated-due-to-a-quacks-injection-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1091508-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भंडारे में खाया प्रसाद, होने लगी पेट दर्द-उल्टी; झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भंडारे में खाया प्रसाद, होने लगी पेट दर्द-उल्टी; झोलाछाप के इंजेक्शन से बिगड़ी तबीयत, युवक की मौत
Sun, 05 Oct 2025 12:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:36 PM IST
सार
शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर लौटने पर अनुराग को उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे पास के तिराहे पर बैठे झोलाछाप के पास ले गए। वहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे भटहट सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला रामनगर निवासी अनुराग निषाद उर्फ अन्नू (20) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता महेंद्र निषाद आरोप है कि पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर उसे झोलाछाप से उपचार कराया गया था। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद बेटे की हालत और बिगाड़ गई।
महेंद्र निषाद का बेटा अनुराग गांव के भगवानपुर टोले में भंडारे का प्रसाद खाने गया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर लौटने पर उसे उल्टी और पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे पास के तिराहे पर बैठे झोलाछाप के पास ले गए। वहां इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी तबीयत गंभीर हो गई।
आनन-फानन में परिजन उसे भटहट सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में मोगलहा के एक निजी अस्पताल में भी उसे दिखाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही अनुराग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अनुराग दो बहनों में एकलौता भाई था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों से तहरीर मांगी है। ग्रामीणों ने झोलाछाप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संवाद