फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A young man came to visit relatives and stole jewellery and cash from the cupboard in Gorakhpur

Gorakhpur News: रिश्तेदारी में आया युवक, आलमारी से गहने-नकदी उड़ाया; दो माह पर SSP के निर्देश पर केस दर्ज

Sat, 15 Nov 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 12:06 AM IST
सार

श्यामा देवी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी सोनी सोनकर शादी में मिले गहने लेकर मायके आई थी। सभी गहने घर की आलमारी में रख दिए थे। 8 सितंबर 2025 को सोनी ने गहने मांगे तो आलमारी खोलने पर सभी गहने और 95 हजार रुपये गायब थे।

विज्ञापन
A young man came to visit relatives and stole jewellery and cash from the cupboard in Gorakhpur
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट थानाक्षेत्र में रिश्तेदारी में आए युवक रौनक सोनकर ने घर की आलमारी में रखे गहने और नकदी उड़ा दिए। शिकायत के बावजूद राजघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर करीब दो माह बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


श्यामा देवी ने बताया कि उनकी बड़ी बेटी सोनी सोनकर शादी में मिले गहने लेकर मायके आई थी। सभी गहने घर की आलमारी में रख दिए थे। 8 सितंबर 2025 को सोनी ने गहने मांगे तो आलमारी खोलने पर सभी गहने और 95 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


इसके बाद राजघाट थाने शिकायत की गई तो पुलिसकर्मियों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि पहले घर में ही खोजबीन करें। इसके बाद एसएसपी को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। श्यामा देवी ने बताया कि उनकी भांजी का बेटा रौनक सोनकर, निवासी दरभंगा (बिहार) के लहरिया सराय क्षेत्र का रहने वाला है, अक्सर उनके घर आता-जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 सितंबर 2025 को भी वह घर आया था। तीन दिन बाद जब वह वापस गया तो उसके हाथ में एक बैग था। उस समय परिवार ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब उन्हें शक है कि वही गहने और नकदी लेकर भागा है। थानाप्रभारी सदानंद सिन्हा ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed