फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A worm was found in the mid-day meal...the temple of education turned into a battleground.

Gorakhpur News: मिड-डे मील में मिला कीड़ा...शिक्षा का मंदिर बना ‘अखाड़ा’

Thu, 18 Dec 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A worm was found in the mid-day meal...the temple of education turned into a battleground.

विज्ञापन


वीडियो वायरलः रसोइया-प्रधानाध्यापिका के बीच जमकर हाथापाई



खजनी के उसवा बाबू स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला



संवाद न्यूज एजेंसी



उनवल। खजनी क्षेत्र के उसवा बाबू स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय उस समय ‘अखाड़ा’ बन गया, जब मिड-डे मील में कीड़े मिलने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। रसोइया और प्रधानाध्यापिका के बीच हुई हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।



घटना मंगलवार की बताई जा रही है। आरोप है कि विद्यालय में बच्चों के लिए तैयार मध्याह्न भोजन में कीड़े पाए गए। भोजन देखकर कई बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर प्रधानाध्यापिका रीता आर्या ने रसोइया से पूछताछ की। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। प्रधानाध्यापिका रीता आर्या का आरोप है कि उन्हें पद से हटाने के लिए सुनियोजित साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन




उनका कहना है कि रसोइया गुंजा देवी जानबूझकर खराब और घटिया चावल से भोजन बनाती है। जब वह इसका विरोध करती हैं तो रसोइया अन्य कर्मचारियों को भड़काने लगती है। प्रधानाध्यापिका ने यह भी आरोप लगाया कि रसोइया उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाती है और अक्सर विद्यालय छोड़कर धर्म विशेष के प्रचार के लिए चली जाती है। प्रधानाध्यापिका के मुताबिक, षड्यंत्र के तहत उनके साथ मारपीट कराई गई और जानबूझकर वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया ताकि उन पर विभागीय दबाव बनाया जा सके और चार्ज हटवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी ओर, विद्यालय की सहायक शिक्षिका श्रद्धा शुक्ला ने प्रधानाध्यापिका पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विद्यालय में आए दिन विवाद होता रहता है और स्टाफ को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। श्रद्धा शुक्ला का आरोप है कि हाल ही में प्रधानाध्यापिका द्वारा मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। उनके अनुसार, मिड-डे मील में कीड़े मिलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।




इस पूरे मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी सावन दुबे ने घटना को निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं और किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। रसोइया और प्रधानाध्यापिका, दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।



वर्जन



मामला में संज्ञान में नहीं था। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



-धीरेंद्र त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed