{"_id":"64e5035af399fc3251072504","slug":"a-women-is-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-281078-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी या कुछ और...: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी या कुछ और...: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप; डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
Wed, 23 Aug 2023 12:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:01 PM IST
सार
पति का कहना है कि पत्नी फंदे से लटक रही थी जिसे उतार कर डाॅक्टर के पास ले गए। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परमशीला के पिता की मृत्यु हो चुकी है। भाई बाहर रहता है। उसकी भाभी ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतक प्रेमशिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव की एक विवाहिता की मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात मे मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुलरिहा पुलिस एवं विवाहिता के मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि ससुराल के लोग खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के करमौरा गांव के पतरकी टोला निवासी कन्हैया निषाद की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पिपराइच क्षेत्र के चक जलाल गांव निवासी हरी की पुत्री परमशीला (22) के साथ हुई थी। परमशीला का पति कन्हैया चार भाइयों मे दूसरे नंबर का है, सभी अलग रहते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग से पहले गोरखपुर में जश्न, रवि किशन बोले- गर्व की बात है
विज्ञापन
मंगलवार की शाम परमशीला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची विवाहिता के मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम करीब चार बजे परमशीला ने फोन पर बात कर पति पर पिटाई करने का आरोप लगाया था।
जबकि पति का कहना है कि पत्नी फंदे से लटक रही थी जिसे उतार कर डाॅक्टर के पास ले गए। डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परमशीला के पिता की मृत्यु हो चुकी है। भाई बाहर रहता है। उसकी भाभी ने पति पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन