{"_id":"69405a3c68f6c4cca40b07ea","slug":"a-woman-intoxicated-with-alcohol-tore-her-kurta-and-slapped-a-police-officer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1165784-2025-12-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशे में धुत महिला ने अपनी कुर्ती फाड़ी, सिपाही पर बरसाए थप्पड़- मॉडल शॉप के ठीक सामने की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशे में धुत महिला ने अपनी कुर्ती फाड़ी, सिपाही पर बरसाए थप्पड़- मॉडल शॉप के ठीक सामने की घटना
Tue, 16 Dec 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:28 AM IST
सार
उस दिन एक मॉडल शॉप के सामने महिला शराब के नशे में हंगामा कर रही थी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी से एक सिपाही मौके पर पहुंचा और महिला को शांत कराने की कोशिश करने लगा। पुलिस का दावा है कि सिपाही के समझाने के बावजूद वे हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक
विस्तार
कैंट थाना क्षेत्र में वर्दीधारी सिपाही को महिला की ओर से थप्पड़ लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नशे में धुत महिला, पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़कर लगातार थप्पड़ मारती दिख रही है। मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके बाद दो महिला और दो पुरुषों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सिपाही को फंसाने के लिए हंगामा कर रही महिला ने अपनी कुर्ती खुद फाड़ ली थी। यह घटना कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी के पास स्थित सिंघड़िया मॉडल शॉप के सामने 28 नवंबर की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, उस दिन एक मॉडल शॉप के सामने महिला शराब के नशे में हंगामा कर रही थी। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी से एक सिपाही मौके पर पहुंचा और महिला को शांत कराने की कोशिश करने लगा। पुलिस का दावा है कि सिपाही के समझाने के बावजूद वे हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला ने अचानक अपनी कुर्ती फाड़ ली और सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उस पर हमला कर दिया। महिला ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया और उस पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। घटना के समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दो महिला और दो पुरुषों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।