फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman and her son were attacked; three people, including a police officer, have been charged.

Gorakhpur News: महिला और उसके बेटे पर हमला, सिपाही समेत तीन पर आरोप

Tue, 30 Dec 2025 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
A woman and her son were attacked; three people, including a police officer, have been charged.
- प्राथमिकी दर्ज न होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में रोशनी शुक्ला और उसके बेटे आकाश पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गांव के ही तीन लोगों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से उन पर हमला किया। इसमें उन्हें और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि घटना के बावजूद पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और उल्टा उन पर सुलह का दबाव बनाया जा रहा है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। विवाद जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।


पीड़िता के अनुसार, घटना के वक्त वह अपने बेटे आकाश शुक्ला के साथ घर पर काम कर रही थीं। तभी सिद्धार्थनगर में तैनात सिपाही और उसके पिता अचानक पहुंचे और हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाकर मां-बेटे वहां से निकले। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी वह लोग कई बार उन पर हमला कर चुके हैं। वे उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक सिपाही होने के कारण पुलिस स्तर पर उन्हें संरक्षण मिल रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह रविवार को पूर्वांह्न 11 बजे से रात 9 बजे तक बेलघाट थाने में मौजूद रहीं, लेकिन इसके बावजूद उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आरोप है कि थाने के सिपाही और अन्य पुलिसकर्मी लगातार दबाव बनाकर सुलह कराने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी आरोपियों और थाना प्रशासन की होगी। मामले में पीड़िता ने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, महिला आयोग, जिलाधिकारी गोरखपुर और एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और महिला उत्पीड़न की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं इस संबंध में थानाप्रभारी विकास नाथ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed