{"_id":"69541c531f85e62eae06bc6b","slug":"a-truck-got-stuck-near-the-khazanchi-chauraha-flyover-causing-a-traffic-jam-that-lasted-for-two-and-a-half-hours-leaving-commuters-stranded-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1181574-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खजांची चौराहा फ्लाईओवर के पास ट्रक धंसा, ढाई घंटे जाम से बेहाल रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खजांची चौराहा फ्लाईओवर के पास ट्रक धंसा, ढाई घंटे जाम से बेहाल रहे राहगीर
विज्ञापन
खजांची चौराहा फ्लाईओवर ब्रिज के पास सड़क पर ट्रक फंसने से लगा जाम। स्रोत संवाद
- निर्माणाधीन फ्लाईओवर के संपर्क मार्ग पर दलदल में फंसा मालवाहक ट्रक
- मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई घटना, सड़क के दोनों ओर लंबा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के खजांची चौराहा फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम पांच बजे सड़क में बने दलदल में एक मालवाहक ट्रक फंस गया। इससे जाम लगा तो लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर जाम खत्म कराया लेकिन करीब ढाई घंटे तक रेंग-रेंगकर वाहन चलते रहे।
खजांची चौराहा से फातिमा बाईपास की ओर जा रहा एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने दलदल में धंस गया। ट्रक के बीच सड़क में फंसते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर जाम को खत्म कराया। हालांकि जाम खत्म होने में कई घंटे लग गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, खजांची चौराहा से फातिमा बाईपास की ओर जा रहा एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर बने दलदल में धंस गया। ट्रक के बीच सड़क में फंसते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर के संपर्क मार्ग पर एक सप्ताह पहले काली मिट्टी (कोयले की राख) डाली गई थी। इसके बाद रोजाना उस पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहन आए दिन फंस रहे हैं, जिन्हें किसी तरह लोग धक्का लगाकर या खींचकर निकालते हैं।
विज्ञापन
चालक और खलासी ने कूदकर बचाई जान
ट्रक दलदली हिस्से में फंसा तो चालक ने स्पीड बढ़ाकर निकालने की कोशिश की। लेकिन सड़क धंसने के कारण ट्रक दाईं ओर झुकने लगा। हादसे की आशंका देख चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक के बीच सड़क में फंसते ही आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को खजांची चौराहा से राप्तीनगर होते हुए फातिमा बाईपास की ओर डायवर्ट किया। वहीं फातिमा बाईपास स्थित बांस मंडी से राजनगर कॉलोनी होते हुए राप्तीनगर और मेडिकल कॉलेज रोड की तरफ वाहनों को भेजा।
निर्माण के चलते एक ही संपर्क मार्ग चालू
स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल खजांची चौराहा से फातिमा बाईपास जाने के लिए फ्लाईओवर के नीचे एक ही संपर्क मार्ग चालू है। इसी रास्ते से दोनों ओर के लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। दूसरी तरफ नाला निर्माण का काम चल रहा है, जिससे वैकल्पिक मार्ग बंद है। ऐसे में भारी वाहन के फंसने से जाम लग गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति दुरुस्त की जाती और दलदल को ठीक कराया जाता तो जाम और हादसे जैसी स्थिति से बचा जा सकता था। एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय ने बताया कि जानकारी पर जवानों ने जाम को खत्म कराया।