फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A total of 11 students from the institute were selected; six of them also qualified for postgraduate nursing courses.

Gorakhpur News: नॉरसेट-11 में एम्स गोरखपुर की छात्रा को देश में 11वीं रैंक

Wed, 28 Oct 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
A total of 11 students from the institute were selected; six of them also qualified for postgraduate nursing courses.
- संस्थान के कुल 11 विद्यार्थियों का चयन, छह ने स्नातकोत्तर नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए भी हासिल की अर्हता
विज्ञापन



गोरखपुर। एम्स गोरखपुर के नर्सिंग महाविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। नॉरसेट-11 (नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) में संस्थान की छात्रा साक्षी मलिक ने अखिल भारतीय स्तर पर 11वीं रैंक हासिल की है। वहीं, महाविद्यालय के कुल 11 विद्यार्थियों का इस परीक्षा के माध्यम से चयन हुआ है। इसके अलावा छह विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित एम्स की प्रवेश परीक्षाओं में अर्हता प्राप्त की है।
वर्ष 2022 में स्थापित एम्स गोरखपुर के नर्सिंग महाविद्यालय का बीएससी ऑनर्स नर्सिंग का पहला बैच वर्ष 2026 में उत्तीर्ण हुआ। इसी बैच की छात्रा साक्षी मलिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। वह महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी भी हैं। एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुसंधान आधारित अध्ययन पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

नर्सिंग महाविद्यालय की प्रोफेसर-सह-प्रधानाचार्य डॉ. रेणुका के. के नेतृत्व में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और चिकित्सकीय अभ्यास के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य दक्ष, संवेदनशील और कुशल नर्सिंग पेशेवर तैयार करना है जो बेहतर मरीज देखभाल और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed