फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A three storey building will be built for OPD and administrative office in district hospital

बदल रहा है गोरखपुर: जिला अस्पताल में ओपीडी व प्रशासनिक दफ्तर के लिए बनेगा तीन मंजिला भवन

Wed, 20 Sep 2023 01:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Sep 2023 01:43 PM IST
विज्ञापन
A three storey building will be built for OPD and administrative office in district hospital
जिला अस्पताल के ओपीडी परिसर स्थित जर्जर भवन। - फोटो : अमर उजाला।

जिला अस्पताल में इलाज कराने गए मरीजों और तीमारदारों को जल्द ही बेहतर सुविधा मिलेगी। डॉक्टरों के कमरों में भीड़ नहीं होगी। मरीजाें और तीमारदारों के बैठने के लिए वेटिंग हॉल होगा। इसके लिए जिला अस्पताल परिसर में तीन मंजिला भवन बनेगा। इसमें प्रथम तल पर प्रशासनिक भवन और दूसरे व तीसरे तल पर ओपीडी होगी। नया भवन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन


इसकी डिजाइन ऐसी तैयार की गई है कि एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बिल्डिंग के चारों तरफ आसानी से पहुंच सकें। लागत 24 करोड़ रुपये आएगी। प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूर हो चुका है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल का भवन काफी पुराना है। इसमें जगह कम होने से आधे डॉक्टर सड़क की दूसरी तरफ स्थित नए भवन में बैठते हैं। पुराने भवन में एक कमरे में दो-दो डॉक्टर बैठते हैं। इस वजह से मरीजों को जांच व इलाज में भी दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिला अस्पताल के लिए नया भवन बनवाने का प्रस्ताव वर्ष 2019 में शासन को भेजा गया था। किसी न किसी वजह से मामला अटकता रहा। पिछले सप्ताह शासन स्तर पर फिर इसकी चर्चा हुई और नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर भेजने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने नया प्रस्ताव तैयार कराया है। इसमें वर्तमान अस्पताल के बगल में कर्मचारियों के जर्जर आवास को तोड़कर व अन्य खाली जगह को मिलाकर एक नया भवन बनवाना है।

तीन मंजिले भवन में प्रथम तल पर प्रशासनिक भवन होगा। दूसरे और तीसरे तल पर ओपीडी ब्लॉक बनेगा। इसमें डॉक्टरों के चैंबर, मरीजों के लिए प्रतीक्षालय आदि की व्यवस्था होगी।
नए भवन के बन जाने पर सड़क की दूसरी तरफ चलने वाले ओपीडी ब्लॉक को भी इसी में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

 

बगल में गलियारा, सामने होगी पार्किंग

प्रस्तावित नया भवन घोष कंपनी चौराहे वाले गेट के सामने बनेगा। भवन के चारों तरफ 18 फीट का खुला गलियारा होगा। ताकि किसी भी आपात स्थिति में दमकल वाहन और एंबुलेंस बिल्डिंग के चारों तरफ आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा सामने व पीछे की तरफ खाली जमीन पर अलग-अलग पार्किंग भी होगी।

सामने करीब 100 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसमें रोगी व उनके तीमारदारों के वाहन होंगे। इसके अलावा पीछे की तरफ डॉक्टरों के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाएगी। ताकि उन्हें आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी अलग पार्किंग होगी।

जिला अस्पताल  चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंबुज श्रीवास्तव ने कहा कि शासन के निर्देश पर नए भवन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें प्रशासनिक ब्लॉक व सभी ओपीडी का संचालन करने का प्रस्ताव है। बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों के साथ-साथ भविष्य में विस्तार की संभावनाओं का ख्याल रखा गया है। इसे कर्मचारियों के पुराने जर्जर भवन को तोड़कर बनाया जाना है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed