फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teenage girl jumped into the river from Chanda Ghat bridge in Malav, Gorakhpur, died.

Gorakhpur News:चंदा घाट पुल से नदी में कूदी किशोरी, मौत- पिता की पहले हो चुकी थी मौत

Sun, 11 Aug 2024 03:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 03:28 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl jumped into the river from Chanda Ghat bridge in Malav, Gorakhpur, died.
नदी से बाहर निकाली युवती - फोटो : अमर उजाला

बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार निवासी एक किशोरी नीतू ने दोपहर 1 बजे मलांव चंदा घाट पुल से राप्ती नदी में छलांग लगा दी।  स्थानीय नाविकों ने नदी में छलांग लगाकर बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस अपने निजी साधन से तत्काल किशोरी को कौड़ीराम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


 मिली जानकारी के मुताबिक,  किशोरी के पिता विजय की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। वहीं, इसकी शादी तय हो गई थी। घर पर बाबा रामवृक्ष व दादी सिंहांरी देवी के अलावा दो छोटे भाई शिवा और शिवम के साथ रहती थी। वहीं, मां हिरन देवी चोरी के एक मामले में लखनऊ स्थित जेल में बंद है।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर आज दिन में एक बजे राप्ती नदी के चंदा घाट पुल से नदी में कूद गई, जिसे बचाने के लिए स्थानीय तैराक नाविक युवक अपनी जान की बाजी लगाकर नदी में कूद कर बह रही किशोरी को बाहर निकाला, जिसकी सूचना मिलने पर पहुंचे हल्का दरोगा शिवकुमार यादव और शैलेश यादव ने अपने निजी साधन से किशोरी को कौड़ीराम स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नदी में कूदने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed