फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A special inspection drive will be conducted in every block; action will be taken against schools operating without recognition.

Gorakhpur News: अमान्य प्राथमिक स्कूलों पर बीएसए का शिकंजा, जांच टीम गठित

Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
A special inspection drive will be conducted in every block; action will be taken against schools operating without recognition.
गोरखपुर। जिले में बिना मान्यता संचालित स्कूलों पर अब प्रशासन का सख्त शिकंजा कसने जा रहा है। ऐसे स्कूलों को किसी भी हाल में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विकास खंडों में जांच टीम गठित कर विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के दौरान प्राइमरी स्तर पर बिना मान्यता कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जांच में यदि कोई विद्यालय बिना मान्यता संचालित मिलता है तो उसे तत्काल बंद कराया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, जुर्माना लगाने और नियमानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के दौरान किसी भी अवैध विद्यालय को राहत न दी जाए। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सघन जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि बिना मान्यता स्कूल चलाने से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। इसलिए ऐसे विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जिले में बिना मान्यता कोई भी स्कूल संचालित नहीं होने दिया जाएगा।सभी बीईओ को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


बोले बीएसए
बिना मान्यता संचालित विद्यालयों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच में अवैध रूप से स्कूल संचालित मिलने पर उसे तत्काल बंद कराया जाएगा। संबंधित संचालक के खिलाफ एफआईआर, जुर्माना और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed