फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A separate power station will be built for the new Sahajanwan-Dohrighat railway line.

Gorakhpur News: सहजनवां-दोहरीघाट नई रेल लाइन के लिए बनेगा अलग बिजली घर

Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A separate power station will be built for the new Sahajanwan-Dohrighat railway line.
गोरखपुर। सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के लिए एक नया बिजली घर बनाने की योजना है। इस बिजली घर को बनाने में अनुमानित लागत करीब 20 करोड़ आएगी। इसमें इनकमिंग बिजली देने के लिए निगम की ओर से नई लाइन भी बनाई जाएगी। रेलवे ने नई रेल लाइन को बिजली देने के लिए ट्रैक्शन सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। बिजली घर और इनकमिंग लाइन बनाने का पूरा खर्च रेलवे उठाएगी। बिजली निगम ने सर्वे भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 81.17 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन का काम शुरू हो गया है। पहले चरण में सहजनवां से बदौली, बांसगांव तक कार्य किया जा रहा है। ट्रैक्शन सब स्टेशन बनाने के लिए निगम सहजनवां से दोहरीघाट तक नई रेल लाइन के लिए एक अलग बिजली घर बनाएगा। इस बिजली घर को इनकमिंग लाइन देने के लिए 220 केवीए गोला बिजली घर से 132 केवीए की 14 किमी नई लाइन भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

रेल ट्रैक और स्टेशन को बिजली आपूर्ति देने के लिए रेलवे ने निगम से नया बिजली घर बनाने और इनकमिंग लाइन देने के लिए प्रस्ताव मांगा था। बिजली निगम के मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। निगम के अधिकारियों ने इसके लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिजली घर और इनकमिंग लाइन बनाने में अनुमानित लागत करीब 20 करोड़ रुपये आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की ओर से सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन और स्टेशन को बिजली देने के लिए 132 केवीए ट्रैक्शन सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव मांगा गया था। मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 20 करोड़ रुपये है। बिजली घर के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है।
- अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता, पारेषण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed