{"_id":"6a4c1d4471111b9c47054db0","slug":"a-roadways-bus-from-the-siddharthnagar-depot-coming-from-the-direction-of-kauriram-rammed-into-it-from-behind-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1377703-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस की बोलेरो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस की बोलेरो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल
Tue, 07 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
महाबीर छपरा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग स्थित काली मंदिर के सामने शनिवार की देर रात करीब दो बजे गश्त से लौट रही पुलिस की बोलेरो को पीछे से रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दारोगा और दो कांस्टेबल घायल हो गए, जबकि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गश्त पूरी कर बोलेरो कसिहार की ओर से लौट रही थी। इसी दौरान कौड़ीराम की तरफ से आ रही सिद्धार्थनगर डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार मरवड़िया चौकी प्रभारी शमशेर यादव समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही बेलीपार थाने से अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, बस चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने रोडवेज बस और क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एसपी उत्तरी दिनेश पुरी ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर से पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। बस चालक की तलाश की जा रही है।