फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A reward of Rs 10,000 each has been announced for the suspended BSA and clerk in the teacher suicide case

'वांटेड' हुए BSA और लिपिक:शिक्षक आत्महत्या प्रकरण में पहले हुए निलंबित, अब 10-10 हजार के इनामी

Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 02:53 AM IST
सार

घटना के बाद पुलिस को उनके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था। सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि हाईकोर्ट के 13 फरवरी 2025 के आदेश के बावजूद उनकी वेतन बहाली नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।

विज्ञापन
A reward of Rs 10,000 each has been announced for the suspended BSA and clerk in the teacher suicide case
फरार बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और पटल सहायक संजीव सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले में भागीं देवरिया की निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन


पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह (37) गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में परिवार के साथ रहते थे। वह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। 21 फरवरी की सुबह उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस को उनके पास से चार पेज का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये की मांग और लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था।

सुसाइड नोट में यह भी लिखा था कि हाईकोर्ट के 13 फरवरी 2025 के आदेश के बावजूद उनकी वेतन बहाली नहीं की गई, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे।
विज्ञापन

कृष्ण मोहन की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर 22 फरवरी को गुलरिहा थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिरुद्ध सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अनिरुद्ध सिंह ने ही कृष्ण मोहन सिंह का परिचय लिपिक संजीव सिंह से कराया था और 16 लाख रुपये की डील तय कराई थी। जांच के दौरान शिक्षक अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह से भी पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि उनसे भी पैसे की मांग की गई थी।

पुलिस ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के सरकारी आवास से डीवीआर भी बरामद किया है, जिसमें 20 फरवरी का फुटेज है। इसमें कृष्ण मोहन सिंह, अपर्णा तिवारी और ओंकार सिंह बीएसए कार्यालय में दिखे थे।

बीएसए और लिपिक पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे: डॉ. कौस्तुभ, एसएसपी

मूलरूप से बलिया के हैं दोनों आरोपी
मुख्य आरोपी लिपिक संजीव सिंह मूलरूप से बलिया के बरवा रत्तीपट्टी का रहने वाला है। वहीं बीएसए शालिनी श्रीवास्तव भी बलिया के आनंदनगर की रहने वाली हैं। आरोप है कि लिपिक रुपये का लेन-देन कर बीएसए तक पहुंचाता था। पुलिस की टीम देवरिया के साथ बलिया में भी डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed