{"_id":"69ab3ed5c7f1ef9bd80c035c","slug":"a-review-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-the-vice-chancellor-regarding-time-bound-examination-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1249108-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में छह अप्रैल से पीजी, 15 से यूजी की सम सेमेस्टर परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में छह अप्रैल से पीजी, 15 से यूजी की सम सेमेस्टर परीक्षाएं
विज्ञापन
विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 मार्च से कराने के आदेश, तय समयसीमा में अपलोड करें अंक
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में शुक्रवार को परीक्षाओं के सुचारु एवं समयबद्ध आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सम सेमेस्टर की परास्नातक की परीक्षाएं छह अप्रैल और स्नातक की 15 अप्रैल से होंगी।
बैठक में पेपर मॉडरेशन समेत बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कुलपति ने कहा कि इस बार हर हाल में मई तक सभी परीक्षाएं संपन्न कराने के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन भी करा लिए जाएं ताकि ग्रीष्मावकाश के दौरान परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकें। यह सुनिश्चित किया जाए कि जून में हर हाल में स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम जारी हो जाएं। इसके लिए परीक्षा विभाग को सभी विभागों के समन्वय से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विज्ञान संकाय के प्रायोगिक विषयों की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होंगी। साथ ही सभी विभागों को आंतरिक मूल्यांकन के अंक निर्धारित समयसीमा में विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का कल अंतिम मौका
डीडीयू व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं मार्च के अंतिम हफ्ते से प्रस्तावित हैं। इसके लिए 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने का अंतिम मौका आठ मार्च तक है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि यूजी व पीजी व्यक्तिगत, भूतपूर्व, अंकसुधार, बैकपेपर और एक विषय के साथ ही राष्ट्र गौरव की विशेष परीक्षा के लिए आवेदन का यह अंतिम मौका है।