{"_id":"635789f41abd952b561630cb","slug":"a-retarded-youth-tied-with-a-wire-and-beaten-up-on-charges-of-mobile-theft-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: मोबाइल चोरी के आरोप में मंदबुद्धि युवक को तार से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: मोबाइल चोरी के आरोप में मंदबुद्धि युवक को तार से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल
Tue, 25 Oct 2022 12:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Oct 2022 12:32 PM IST
सार
कुशीनगर के तमकुहीराज इलाके में मोबाइल चोरी के आरोप में गांव के कुछ लोगों ने मंदबुद्धि युवक को पकड़कर विद्युत पोल में बांधकर मोटरसाइकिल के क्लच वायर से बेरहमी से पीटा। आरोप है युवक के शरीर पर खुजली वाला कोई पदार्थ भी लगाया गया।
विज्ञापन
मंदबुद्धि युवक को तार से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर के तमकुहीराज थाना इलाके के गोड़इता श्रीराम में रविवार को एक मंदबुद्धि युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में मनबढ़ों ने तार से बांधकर बेरहमी पीटा है। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम खुदरा निवासी चंचल यादव मंदबुद्धि है। वह दिनभर इधर-उधर घूमता रहता है। कभी कभार वह ट्रैक्टर चालक का काम भी करता है। इसी क्रम में रविवार को युवक थाना क्षेत्र के गोडइता श्रीराम पहुंच गया।
मोबाइल चोरी के आरोप में गांव के कुछ लोगों ने मंदबुद्धि युवक को पकड़कर विद्युत पोल में बांधकर मोटरसाइकिल के क्लच वायर से बेरहमी से पीटने लगे। आरोप है युवक के शरीर पर खुजली वाला कोई पदार्थ भी लगाया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के लोगों ने वीडियो बना लिया जो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। युवक के साथ हुई बर्बरता की जानकारी जब खुदरा के लोगों को हुई तो लोग विरोध करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस मामले पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएचओ तमकुहीराज अश्वनी कुमार राय ने बताया मामला संज्ञान में है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।