फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A rapid monitoring system for every sector will be in place via the WhatsApp helpline number.

UP: अब जलभराव की फोटो व्हाट्सएप करते ही पहुंचेगी नगर निगम टीम, ये है मोबाइल नंबर- आप भी कर सकते हैं संपर्क

Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 02 Jul 2026 02:39 AM IST
सार

नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न मोहल्लों में बोर्ड लगाकर व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8810709390 प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिक किसी भी स्थान पर जलभराव की सूचना आसानी से भेज सकेंगे। प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि शिकायतों का तेजी से निस्तारण हो सके।

विज्ञापन
A rapid monitoring system for every sector will be in place via the WhatsApp helpline number.
गोरखपुर नगर निगम - फोटो : X @NagarNigamGkp

विस्तार

बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से लोगों को त्वरित राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब शहरवासी जलभराव का फोटो और लोकेशन व्हाट्सएप पर भेजकर सीधे नगर निगम को सूचना दे सकेंगे। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र की नगर निगम टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जलनिकासी और समस्या के समाधान की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न मोहल्लों में बोर्ड लगाकर व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8810709390 प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से नागरिक किसी भी स्थान पर जलभराव की सूचना आसानी से भेज सकेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि शिकायतों का तेजी से निस्तारण हो सके। अधिकारियों के अनुसार, व्हाट्सएप पर जलभराव का फोटो और सटीक लोकेशन प्राप्त होते ही संबंधित जोन की नगर निगम टीम मौके के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रवर्तन दल भी सक्रिय रहेंगे, जिससे जलभराव के साथ-साथ स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी तत्काल समाधान कराया जा सके।


अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिले और शिकायतों का पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। लोग शिकायत दर्ज कराते समय स्पष्ट फोटो के साथ सही लोकेशन अवश्य भेजें, ताकि टीम बिना किसी विलंब के मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed