फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A pickup overturned after a tyre burst, injuring 24 members of a family.

Gorakhpur News: टायर फटने से पलटी पिकअप का, एक ही परिवार के 24 लोग घायल

Thu, 16 Apr 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A pickup overturned after a tyre burst, injuring 24 members of a family.
रामगढ़ताल फोरलेन पर बड़ा हादसा
विज्ञापन


- मुंडन संस्कार के लिए तरकुलहा मंदिर जा रहा था पूरा परिवार
- आठ घायल जिला अस्पताल, 14 मेडिकल कॉलेज भर्ती, सभी खतरे से बाहर

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एनएच-28 फोरलेन पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उस पर सवार एक ही परिवार के 24 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महदेवा बाजार निवासी तारकेश्वर का परिवार और रिश्तेदार पिकअप वाहन से तरकुलहा मंदिर में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-28 फोरलेन पर तेज रफ्तार में चल रही पिकअप का टायर अचानक फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप पलट गई।
विज्ञापन

हादसे में सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद महिलाएं और बच्चे घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, घायलों में कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। घायलों को दो भागों में बांटकर इलाज के लिए भेजा गया। 8 लोगों को जिला अस्पताल और 14 लोगों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और टायर फटना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


ये हुए घायल
पिंकी (18) कटसहरा थाना हरपुर बुदहट, प्रीति (20) निवासी, महादेवा बाजार थाना सिकरीगंज, विद्यावती देवी (60) महादेवा हरिहरपुर थाना सिकरीगंज, सत्य नरायण उर्फ बहिर (55) निवासी विशुनपुर गोरखपुर, तेरसी (35) निवासी महादेवा थाना, सिकरीगंज, शनि (6) निवासी महादेवा थाना सिकरीगंज, तारकेश्वर (25) निवासी महादेवा थाना सिकरीगंज, शांति (35) निवासी गोपालपुर थाना उरुवा, संध्या देवी (35) निवासी मर्चा थाना उरुवा, सत्यम प्रजापति (16) निवासी बेलदारी महादेवा थाना सिकरीगंज, सावित्री देवी (40) निवासी तरयापार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, सुलेखा देवी (32) निवासी पिपरसंडी थाना बेलघाट, ममता देवी (25) निवासी महादेवा बाजार थाना सिकरीगंज, भोला (10) निवासी मुनईपुरा, रिंकी (19) निवासी बड़यापार महादेवा थाना सिकरीगंज, अंकिता देवी (19) निवासी तिघरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर, मधुबन (30) निवासी महदेवा थाना सिकरीगंज, लक्ष्मी (16) निवासी तरयापार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, आयुष (8) निवासी महादेवा थाना सिकरीगंज, दुर्गावती देवी निवासी महादेवा थाना सिकरीगंज, प्रशांत कुमार (13), रवि बेलदार (22) निवासी तिघरा थाना घनघटा जनपद संतकबीरनगर, सर्वेश निवासी महादेवा बेलदारी टोला थाना सिकरीगंज, ज्ञांती देवी (35) निवासी कैंथी उरुवा बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed