फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A passenger coming to Gorakhpur had left his purse in Chaurichaura Express, found

गोरखपुर रेलवे: यात्री ने तकिया में छोड़ दिया था 24,750 रुपये समेत पर्स, लौटाया गया- जानिए कैसे मिला

Sun, 17 Nov 2024 06:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 17 Nov 2024 06:42 PM IST
सार

स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि प्रयागराज से गोरखपुर आई चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच ए वन में गुजरत के भरूच जिला निवासी पटेल इकबाल अहमद यात्रा कर रहे थे। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रा सामान समेत उतर गए, जबकि अपना पर्स जिसमें 24750 रुपये थे, उसे वह तकिया में रखकर भूल गए थे।

विज्ञापन
A passenger coming to Gorakhpur had left his purse in Chaurichaura Express, found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

 प्रयागराज से गोरखपुर आए गुजरात निवासी पटेल इकबाल अहमद का 24,750 रुपये समेत पर्स चौरीचौरा एक्सप्रेस के ए वन कोच में छूट गया था। यात्री ने पर्स अपने तकिया में रख दिया था। कोच अटेंडेंट ने पर्स को आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचा दिया। पर्स खोजते हुए आए यात्री को रुपये समेत पर्स लौटाया गया। यात्री ने कोच अटेंडेंट व पूर्वोत्तर रेलवे के के प्रति आभार जताया।

विज्ञापन


स्टेशन डायरेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि प्रयागराज से गोरखपुर आई चौरीचौरा एक्सप्रेस के एसी कोच ए वन में गुजरत के भरूच जिला निवासी पटेल इकबाल अहमद यात्रा कर रहे थे। गोरखपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्रा सामान समेत उतर गए, जबकि अपना पर्स जिसमें 24750 रुपये थे, उसे वह तकिया में रखकर भूल गए थे।
विज्ञापन


कोच अटेंडेंट आजमगढ़ जिला निवासी श्रेसाक ने रुपये से भरा पर्स आरपीएफ चेक पोस्ट पर एसआई मुकेश कुमार महरिया को सौंप दिया। कुछ देर बाद ही यात्री पटेल इकबाल अहमद अपना पर्स गायब होने की सूचना दर्ज कराने आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे। यात्री ने अपना टिकट, पहचान पत्र दिखाया। कोच अटेंडेंट ने जिस बर्थ नंबर से यह पर्स बरामद होने की बात कही थी, उस पर इकबाल अहमद ही यात्रा कर रहे थे। उन्हें पर्स सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed